भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में तेज बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आ कर दो लड़कों की मौत हो गयी। तहसीलदार तेज प्रताप पाण्डेय ने आज यहां बताया कि चितईपुर गांव में सुनील कुमार बिंद कल शाम खेत में जानवर चरा रहा था। तभी अचानक कड़की बिजली उस पर गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि ऐसी ही घटना में मेढ़ी गांव के मैदान में क्रिकेट का अभ्यास कर रहे मोहम्मद सैफ 20 पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी।
पाण्डेय ने बताया कि क्रिकेट खेल रहे 20 से ज्यादा लड़के बारिश शुरू होते ही मैदान से बाहर आ गये थे, जबकि सैफ अभ्यास करता रहा। इसी बीच, अचानक बिजली कड़कने पर वह भागा लेकिन बिजली सीधे उसी पर जा गिरी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।
Latest India News