1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों में गुरूवार को होगी ईद की छुट्टी

दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों में गुरूवार को होगी ईद की छुट्टी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में सात जुलाई को ईद उल फितर के त्योहार के मद्देनजर छुट्टी रहेगी।

eid- India TV Hindi
eid

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में सात जुलाई को ईद उल फितर के त्योहार के मद्देनजर छुट्टी रहेगी।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आज जारी एक आदेश में कहा गया कि दिल्ली में ईद उल फितर का त्योहार गुरूवार को मनाया जाएगा। तदनुसार पहले अधिसूचित छह जुलाई की छुट्टी दिल्ली या नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में सात जुलाई को करने का निर्णय किया गया है।

इसमें कहा गया है कि दिल्ली के बाहर के कार्यालय कर्मचारी समन्वय समिति या कार्यालय प्रमुख (जहां ऐसी समितियां मौजूद नहीं हैं) छुट्टी की तिथि का निर्णय संबंधित राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप करेंगे।

Latest India News