1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जश्न-ए-आजादी पर पहरे में दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

जश्न-ए-आजादी पर पहरे में दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रधानमंत्री के भाषण को देखते हुए सिर्फ लालकिले ही नहीं, इसके आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।

security force- India TV Hindi
security force

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रधानमंत्री के भाषण को देखते हुए सिर्फ लालकिले ही नहीं, इसके आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। जश्न-ए-आजादी को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

  • सुरक्षाबलों के 8 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं
  • इनमें दिल्ली पुलिस के 5 हजार जवान हैं
  • लालकिले के आसपास बैरिकेड्स पर 44 टायर किलर तैनात किए गए हैं
  • ऐसी 605 बालकनी और 104 खिड़कियों की पहचान की गई है, जो लालकिले की ओर खुलती हैं
  • इन सब पर नजर रखने के लिए Panoramic photography की जा रही है
  • इनके अलावा 500 CCTV भी लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए 3 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं
  • 306 CCTV कैमरे आईटीओ से लालकिले तक लगाए गए हैं, जबकि 190 कैमरे लालकिले में लगाए गए हैं
  • इतना ही नहीं पीएम के रूट पर हेलीकॉप्टर से भी नज़र रखी जाएगी
  • आधी रात 12 बजे से दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं
  • आज दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग भी बंद की गई हैं

    Latest India News