नई दिल्ली: पूरी दुनिया में सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़े लोगों की संख्या आज करोड़ों में है और इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। फेसबुक के बाद ट्विटर लोगों की दूसरी पसंद है। लोग फेसबुक और ट्विटर के जरिए अपने वीडियो कलेक्शन को साझा करने में खासी दिलचस्पी रखते हैं। वहीं फेसबुक और ट्विटर के अन्य यूजर्स को इन वीडियो को लेकर कभी कभी समस्या का सामना करना पड़ता है। समस्या यह होती है कि वीडियो पसंद आने पर वो उसे चाहकर भी डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप फेसबुक और ट्विटर पर साझा किए गए ऐसे ही वीडियो को झट से डाउनलोड कर पाएंगे।।
ऑनलाइन डाउनलोडिंग कैसे करें:
ऑनलाइन डाउनलोडिंग के जरिए आप आसानी से वीडियो को डाउनलोड कर सकते है। फेसबुक से वीडियो डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान स्टैप है जिसके जरिए आप अपनी पसंदीदा वीडियो को सेव कर सकते है।
फेसबुक से डाउनलोडिंग कैसे करें:
फेसबुक से वीडियो डाउनलोड करने के लिए वीडियो पर माउस से राइट क्लिक करें। राइट क्लिक करने पर आपके सामने play, unmute और show video ये तीन ऑप्शन आ जाएंगे। show video के ऑप्शन को क्लिक करने पर आपके सामने एक url विंडो खुल जाएगी। इस url को कॉपी करके en.savefrom.net या फिर savevideo.me पर पेस्ट करें और डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव करें। आपकी वीडियो सेव हो जाएगी।
ट्विटर से कैसे करें वीडियो डाउनलोड:
ट्विटर से भी आप फेसबुक की तरह आसानी से वीडियो डाउनलोड कर सकते है। ट्विटर से वीडियो डाउनलोड करने के लिए वीडियो के नीचे more का ऑप्शन होता है। इसे क्लिक करने पर copy link to tweet का ऑप्शन आ जाएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक कर url को कॉपी करके en.savefrom.net' या 'savevideo.me' में पेस्ट करें। पेस्ट करने के बाद डाउनलोड के ऑप्शन को क्लिक कर वीडियो को सेव करें।
Latest India News