A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल: बर्धमान में मुफ्त राशन को लेकर हंगामा, लोगों ने की TMC नेता की पिटाई

बंगाल: बर्धमान में मुफ्त राशन को लेकर हंगामा, लोगों ने की TMC नेता की पिटाई

गांव वालों का आरोप है कि राशन डीलर हर किसी को कम राशन दे रहा था, इसी बात को लेकर सब ग्रामीण नाराज थे, लेकिन तभी स्थानीय टीएमसी नेता असगर अली उसके बचाव में आ गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। 

TMC Leader Beaten- India TV Hindi
Image Source : VIDEO GRAB र्धमान में मुफ्त राशन को लेकर हंगामा, लोगों ने की TMC नेता की पिटाई

बर्धमान. पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में मुफ्त राशन को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां राशन लेने के लिए आए गांव के लोगों ने राशन की दुकान के सामने हंगामा शुरू कर दिया। गांव वालों का आरोप है कि राशन डीलर हर किसी को कम राशन दे रहा था, इसी बात को लेकर सब ग्रामीण नाराज थे, लेकिन तभी स्थानीय टीएमसी नेता असगर अली उसके बचाव में आ गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को समझा कर रोका।

Latest India News