1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 2,396 मामले सामने आए

तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 2,396 मामले सामने आए

तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,396 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 56,845 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

TN records single day high of 2,396 fresh COVID-19 cases; 38 deaths take toll to 704- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE TN records single day high of 2,396 fresh COVID-19 cases; 38 deaths take toll to 704

चेन्नई: तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,396 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 56,845 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार संक्रमण से 38 और लोगों की मौत हुई जिससे राज्यों में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 704 पर पहुंच गयी। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में बीते चार दिन से हर रोज कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

बुलेटिन के अनुसार आज एक दिन में सबसे अधिक 33,231 लोगों की जांच की गई। राज्य में अबतक 8,61,211 लोगों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 2,396 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक 1,254 मामले चेन्नई से सामने आए हैं। चेन्नई में अबतक कुल 39,641 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 1,045 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की संख्या 31,316 हो गई है। राज्य में अब भी 24,822 लोग संक्रमित हैं।

Latest India News