इस राशि के जातक का आज प्रियजन से हो सकता है मनमुटाव
मेष: आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे आप अपनी मन पसंद पोशाक पहनेंगे और देर तक अपनी जुल्फें संवारेंगे। आपके इस नए रूप को देख कर लोग आपकी तारीफ करेंगे ।

मेष: आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे आप अपनी मन पसंद पोशाक पहनेंगे और देर तक अपनी जुल्फें संवारेंगे। आपके इस नए रूप को देख कर लोग आपकी तारीफ करेंगे । आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा।
वृषभ: आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्रार्थमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
मिथुन: अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
कर्क: किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसको थोड़ा और समय दें लेकिन बातचीत भी जारी रखें। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है।
सिंह: कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी।
कन्या: आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें।
तुला: आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं।
वृश्चिक: आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं।
धनु: आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए।
मकर: आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरो ताजा कर लें।
कुंभ: आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं।
मीन: आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा।