1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: टोल मांगा तो बोनट पर घसीटा, गोधरा में सड़क पर सनकी कार सवार

Video: टोल मांगा तो बोनट पर घसीटा, गोधरा में सड़क पर सनकी कार सवार

गोधरा: गुजरात के गोधरा से दबंगई की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां टोल के रूपये मांगना एक टोलकर्मी के लिए महंगा पड़ गया। एक कार ड्राइवर ने टोलकर्मी को कई मीटर तक

godhra car- India TV Hindi
godhra car

गोधरा: गुजरात के गोधरा से दबंगई की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां टोल के रूपये मांगना एक टोलकर्मी के लिए महंगा पड़ गया। एक कार ड्राइवर ने टोलकर्मी को कई मीटर तक बोनट पर घसीटा। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उसकी कार रुकवाई तब जाकर बोनट से टोलकर्मी को उतारा गया। पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कार भागती रही, वो लटका रहा 

दरअसल गोधरा के हलोल टोल पर जब ये कार सवार पहुंचा था तो टोल कर्मी ने उससे टोल देने को कहा लेकिन ड्राइवर ने पैसे देने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद टोल कर्मचारी ने गाड़ी रोकने की कोशिश की लेकिन कार के ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। जान बचाने के लिए कर्मचारी कार के बोनट पर लटक गया और ड्राइवर कई मीटर तक गाड़ी चलाता रहा।

35 रुपए के लिए जान लोगे क्या?

जब दूसरे टोल कर्मियों ने घटना को देखा तो उन्होंने भागकर कार को रोका और टोल कर्मी को बचाया। हालांकि ड्राइवर कार को लेकर मौके से फरार हो गया। कार की पहचान हो गई है लेकिन चलाने वाले की पहचान अब तक नहीं हुई है। कार नैनो थी, जो सड़क किनारे पुलिस को मिल गई है लेकिन ड्राइवर की तलाश जारी है। 

देखिए वीडियो-

Latest India News