1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 APRIL: अटल बिहारी वाजपेयी से पीएम नरेंद्र मोदी तक BJP के 10 बड़े चेहरे

6 APRIL: अटल बिहारी वाजपेयी से पीएम नरेंद्र मोदी तक BJP के 10 बड़े चेहरे

नई दिल्ली: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। आज इस पार्टी को बने 35 साल हो गए। जनसंघ से शुरु हुई यह पार्टी अब तक राष्ट्रीय स्तर के तमाम बड़े नेता दे चुकी हैं, जिन्हें जनता ने अपार प्यार भी दिया।

 

Atal Bihari Vajpayee

1-अटल बिहारी वाजपेयी:

भारतीय जनता पार्टी में सबसे बड़ा नाम अटल बिहारी वाजपेयी का ही है। 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा में अब तक के सबसे चहेते और प्रशंसनीय नेताओं में से रहे हैं। उनकी भाषण शैली और हाजिरजवाबी के कायल उनके विपक्षी भी रहा करते थे। पूरी जिंदगी कुंवारे रहने वाले अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे कवि के रूप में भी जाने जाते रहे हैं।

Latest India News