1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1774 चालान कटे

दिल्ली: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1774 चालान कटे

नई दिल्ली:  दिल्ली यातायात पुलिस ने रात भर चले अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 1774 चालान काटे और रात में नियमों का उल्लंघन करने के लिए करीब 200 वाहन जब्त

दिल्ली: यातायात...- India TV Hindi
दिल्ली: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1774 चालान कटे

नई दिल्ली:  दिल्ली यातायात पुलिस ने रात भर चले अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 1774 चालान काटे और रात में नियमों का उल्लंघन करने के लिए करीब 200 वाहन जब्त किए हैं। 

विशेष आयुक्त यातायात डॉक्टर मुक्तेश चन्दर ने बताया कि रात में वाणिज्यिक वाहनों द्वारा उल्लंघन के कारण यातायात पुलिस ने कल रात नौ बजे से सुबह चार बजे के बीच अभियान चलाया था। 

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण में 1000 से ज्यादा यातायात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चला कर ये चालान काटे। 

गलत लेन में गाड़ी चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत तरीके से ओवर टेक करने, नोएंट्री में प्रवेश करने आदि के कारण वाहनों का चालान काटा गया। 

Latest India News