1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तुंगभद्रा नदी में 12 लोग डूबे

कर्नाटक में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तुंगभद्रा नदी में 12 लोग डूबे

शिवमोगा (कर्नाटक): कर्नाटक के शिवमोगा में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। तुंगभद्रा नदी में विसर्जन करने 12 लोग पानी में डूब गए। एक युवक के शव को नदी से बरामद किया गया

ganpati immersion- India TV Hindi
ganpati immersion

शिवमोगा (कर्नाटक): कर्नाटक के शिवमोगा में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। तुंगभद्रा नदी में विसर्जन करने 12 लोग पानी में डूब गए। एक युवक के शव को नदी से बरामद किया गया है। हादसे की जानकारी राहत एवं बचाव दल को दोपहर करीब 3 बजे मिली जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि लोगों का एक समूह तुंगभद्रा नदी में गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ। जिसमें 12 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। जिला पुलिस और बचाव दल को हादसे की सूचना करीब 3 बजे मिली उसके बाद से बचाव का काम किया जा रहा है अब तक 1 युवक को शव को पानी से बाहर निकाला जा सका है।

karnataka

फिलहाल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन भी डूबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Latest India News