1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पलवल स्टेशन के पास 2 ट्रेनों में टक्कर, 100 लोग घायल

पलवल स्टेशन के पास 2 ट्रेनों में टक्कर, 100 लोग घायल

दिल्ली के पास पलवल में हरिद्वार एक्सप्रेस और पलवल-गाज़ियाबाद EMU ट्रेनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। पलवल रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है।

train mishap- India TV Hindi
train mishap

हरियाणा: हरियाणा पलवल जिले में मंगलवार सुबह धुंध की वजह से दृश्यता कम होने के चलते ईएमयू और एक्सप्रेस ट्रेन आपस में टकरा गईं, जिसमें करीब 100 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना पलवल जिले के बघोला गांव के करीब हुई। इस हादसे में एक ट्रेन के ड्राइवर सहित दो लोगों के मारे जाने की अपुष्ट खबर है।

हादसा उस वक्त हुआ जब इलेक्ट्रिक मल्टीपल युनिट (EMU) शटल ने उसी पटरी पर रुकी हुई एक एक्सप्रेस ट्रेन में टक्कर मार दी। ईएमयू ने एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि रेलवे और जिला अधिकारियों ने हादसे के तुरंत बाद बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर दिया था। घायलों को पलवल और फरीदाबाद के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुर्घटना को लेकर पलवल के उपायुक्त से बात की और उन्हें बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Latest India News