1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 नवंबर के मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

26 नवंबर के मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

मुंबई: सात साल पहले मुंबई में 26 नवंबर के दिन भीषण आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को आज श्रद्धांजलि दी गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य हस्तियों ने दक्षिण मुंबई में पुलिस

मुंबई हमलों में मारे...- India TV Hindi
मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

मुंबई: सात साल पहले मुंबई में 26 नवंबर के दिन भीषण आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को आज श्रद्धांजलि दी गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य हस्तियों ने दक्षिण मुंबई में पुलिस जिमखाना स्थित 26...11 पुलिस स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

फडणवीस ने कहा, मैं बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो मुंबई की सुरक्षा के लिए लड़े और 26...11 को हमारे लिए प्राणों की आहुति दे दी । उन्होंने कहा, हम पुलिस बल को बेहतर उपकरणों से सशक्त करेंगे । यह हमारी प्राथमिकता है ।  हमलों में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजन भी इस दौरान मौजूद थे ।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचे थे और अंधाधुंध गोलीबारी कर 166 लोगों को मार डाला था । हमलों में अनेक लोग घायल हुए थे और करोड़ों रूपये की संपत्ति नष्ट हुई थी । मरने वालों में 18 सुरक्षाकर्मी भी थे ।

एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालसकर भी मरने वालों में शामिल थे ।

हमला 26 नवंबर को शुरू हुआ था और 29 नवंबर तक चला था । छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताजमहल पैलेस एंड टॉवर, लीओपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरिमन हाउस यहूदी सामुदायिक केंद्र उन स्थानों में शामिल थे जिनपर आतंकवादियों ने हमला किया ।

अजमल कसाब नाम का आतंकवादी जीवित पकड़ लिया गया था जिसे चार साल बाद 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई ।

Latest India News