मिदनापुर (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के दुबराजपुर क्षेत्र में कथित तौर पर कांग्रेस और माकपा के समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। यहां सोमवार को मतदान होना है।
पुलिस अधीक्षक बी चंद्रशेखर ने कहा कि जयदेब जाना (30) कल रात जब घर लौट रहा था तब उसपर सशस्त्र व्यक्तियों के एक समूह ने धारदार हथियार, लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। इस समूह का संबंध कथित तौर पर कांग्रेस और माकपा से है। स्थानीय अस्पताल में जाना को मृत घोषित कर दिया गया।
जाना की पत्नी ने सबंग थाने में पूर्व मंत्री और सबंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मानस भुइंया सहित 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता अमूल्य मैती ने आरोप लगाया है कि भुइंया की मौजूदगी में जाना की पीट-पीटकर हत्या की गई है, लेकिन कांग्रेस नेता ने इस आरोप से इनकार किया है।
Latest India News