त्रिपुरा में उग्रवदियों ने घात लगाकर किया हमला, BSF के दो जवान शहीद
त्रिपुरा में उग्रवदियों ने घात लगाकर किया हमला, BSF के दो जवान शहीद
Bhasha
Published : Aug 03, 2021 11:38 am IST, Updated : Aug 03, 2021 11:38 am IST
त्रिपुरा में मंगलवार तड़के उग्रवादी संगठन ‘नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (एनएलएफटी) द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए।
Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीरत्रिपुरा में उग्रवदियों ने घात लगाकर किया हमला, BSF के दो जवान शहीद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नयी दिल्ली: त्रिपुरा में मंगलवार तड़के उग्रवादी संगठन ‘नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (एनएलएफटी) द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के धलाई जिले में उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया और शहीद हुए लोगों में बीएसएफ का एक उपनिरीक्षक भी शामिल है। घटना के विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एनएलएफटी एक प्रतिबंधित संगठन है।