1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: माकपा नेता ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

त्रिपुरा: माकपा नेता ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

अगरतला: अगरतला से 140 किलोमीटर दूर सबरूम कस्बे में अपने आवास पर माकपा के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पांच बार

hanging- India TV Hindi
hanging

अगरतला: अगरतला से 140 किलोमीटर दूर सबरूम कस्बे में अपने आवास पर माकपा के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

पांच बार विधायक रहे 86 वर्षीय चौधरी ने कल खुदकुशी कर ली। पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि अपनी बीमारी के कारण हो रही असहनीय पीड़ा की वजह से वह यह कदम उठा रहे हैं। चौधरी वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे।

कोलकाता में मौजूद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने अपने शोक संदेश में कहा कि चौधरी के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। चौधरी 1953 से अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे और 1964 में पार्टी विभाजन के समय माकपा में आ गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है।

Latest India News