A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: बांदा के निकट ट्रक से टकराई बोलेरो, दो की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश: बांदा के निकट ट्रक से टकराई बोलेरो, दो की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र की बेड़ी पुलिया के पास बुधवार को एक अनियंत्रित बोलेरो जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी।

<p>accident</p>- India TV Hindi
accident

बांदा। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र की बेड़ी पुलिया के पास बुधवार को एक अनियंत्रित बोलेरो जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को बेड़ी पुलिया के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, तभी तेज रफ्तार एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई जिससे बोलेरो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सरकारी अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 

मृतकों की पहचान सन्तोष (40) और हरी (55) निवासी नौगवां जिला छतरपुर (मप्र) के रूप में हुई है। सभी नौगवां कस्बे के हैं और प्रयागराज जा रहे थे। छह घायलों का इलाज यहां सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौधरी ने बताया कि ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जीप को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest India News

Related Video