1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रक ने कांवड़ियों को रोंदा, 5 की मौत

ट्रक ने कांवड़ियों को रोंदा, 5 की मौत

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ट्रक से कुचलकर पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

kavadiya- India TV Hindi
kavadiya

जमुई: बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ट्रक से कुचलकर पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले करीब 15 कांवड़िये झारखंड के बैद्यनाथ धाम से पूजा कर लौट रहे थे कि तभी उनकी जीप चकाई के पास खराब हो गई। 

चकाई पेट्रोल पंप के पास जीप ठीक कराने के लिए कुछ कांवड़िये जीप से निकलकर सड़क किनारे आराम करने लगे। इसी दौरान चकाई की ओर से आ रहे बालू से लदे अनियंत्रित ट्रक ने जमीन पर लेटे कांवड़ियों को कुचल दिया। 

इस दुर्घटना में मौके पर पांच कांवड़ियों की मौत और चार घायल हो गए। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक के चालक और सह चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Latest India News