नई दिल्ली: फेसबुक पर परवान चढ़ने वाला आजकल का प्यार काफी सारी ऐसी घटनाएं समाज के सामने पेश कर रहा है, जिन्हें देख, सुन और पढ़कर दिल घबरा जाता है। किसी अनजान पर यूं ही विश्वास करने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए होती है। खासकर के तब जब आप सिर्फ उसके चेहरे और आवाज से वाकिफ हो।
आमतौर पर यह माना जाता है कि सोशल साइट्स हमारे समाज को खराब कर रही हैं और इन्ही के कारण आजकर लड़के और लड़कियां बड़ी भूल कर बैठते हैं, लेकिन अगर आपके मन में सच्चाई हो तो आप भ्रमित नहीं हो सकते और न ही समाज आप पर कोई गंभीर आरोप लगा सकता है। हमारी खबर का यह वीडियो देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे और सोचेंगे क्या ऐसे लोग भी होते हैं। इसे देखने के बाद आपकी उस सोच में बड़ा बदलाव आएगा जो आमतौर पर समाज में कुछ घटनाओं के कारण आसानी से बन जाती है।
क्या है वीडियो में- RutwijVaidyaFilms के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि 6 महीने तक फेसबुक पर चैटिंग करने वाले एक लड़का और लड़की कहीं मिलते हैं। लड़की लड़के से मिलने जाती है, लेकिन पहली मुलाकात में भी उनका प्यार पवित्र रहता है और हदें पार नहीं होतीं। जरूर देखें वीडियो।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो
Latest India News