1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जांच के बाद टर्की के विमान को मिली उड़ान की अनुमती

जांच के बाद टर्की के विमान को मिली उड़ान की अनुमती

नई दिल्ली: बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे टर्की के विमान में बम की आशंका से हड़कंप मच गया था।  NSG कमांडों के जांच परख करने के बाद विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया,

जांच के बाद टर्की के...- India TV Hindi
जांच के बाद टर्की के विमान को मिली उड़ान की अनुमती

नई दिल्ली: बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे टर्की के विमान में बम की आशंका से हड़कंप मच गया था।  NSG कमांडों के जांच परख करने के बाद विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, टर्किश एयरलाइन्स के विमान को उड़ान की मंजूरी दी गई। बम की आशंका के बाद विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान के सभी 148 यात्रियों को उतारा गया है। विमान में बम की ख़बर से गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है। साथ ही CISF और NSG की टीम को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की जांच के लिए तैनात कर दिया गया है। NSG कमांडों के जांच परख करने के बाद विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, टर्किश एयरलाइन्स के विमान को उड़ान की मंजूरी दी गई ।

यह अफवाह तब उड़ी जब विमान के टॉयलट के शीशे पर लिप्स्टिक से 'बम' लिखा हुआ था। जिसके बाद विमान की IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

ये रहा बाथरूम का वो शीशा जिसमें लिखा है बम होने की बात-

बम ढूंढ़ने पहुंचे NSG कमांडो-

टर्किश एयरलाइन्स के एक विमान को बम होने की आशंका के चलते दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। खबरों के मुताबिक विमान के इकॉनमी क्लास की एक बाथरूम के शीशे पर लिपिस्टिक से बम होने की बात लिखी हुई थी। जैसे ही लोंगो नजरे इस पर पड़ी, उन्होंने पायलट को इसकी सूचना दी। इसके बाद फौरन विमान को दिल्ली में उतारा गया। कार्गो की जांच के लिए एनएसजी कमांडो पहुंच चुके हैं।

खबरों के अनुसार पायलट ने एयर ट्रैफिक कन्ट्रोलरों को बताया कि टर्किश एयरलाइन का विमान Airbus 333 के एक बाथरूम में आइने पर लाल रंग की लिपस्टिक से विमान के कार्गो में बम होने की बात लिखी मिली थी।

उतरने के तुरंत बाद विमान को एक खाली इलाके में ले जाया गया। यह फ्लाइट बैंकॉक से इस्तांबुल जा रही थी। विमान में 128 लोग सवार थे और लैंडिंग के बाद उन्हें विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, अब तक विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दमकल की गाड़ियां, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड तथा डॉग स्क्वाड मौके पर मौजूद हैं, और ख़बर लिखे जाने के वक्त सुरक्षाधिकारियों की बैठक जारी है।

विमान को उड़ान की मिली अनुमती-

बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे टर्की के विमान में बम की आशंका से हड़कंप मच जाने कारण विमान को दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी थी। NSG कमांडों के जांच परख करने के बाद विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, टर्किश एयरलाइन्स के विमान को उड़ान की मंजूरी दी गई ।

Latest India News