1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रेमी से वीडियो चैट करते हुए टीवी एंकर ने लगाई फांसी

प्रेमी से वीडियो चैट करते हुए टीवी एंकर ने लगाई फांसी

नई दिल्ली: भारत में प्रेम-प्रसंगों के चलते आत्महत्या का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन हमें किसी ना किसी के आत्महत्या की खबरें मिलती रहती हैं। हाल ही में जेमिनी म्यूजिक टेलिविजन की

tv anchor- India TV Hindi
tv anchor

नई दिल्ली: भारत में प्रेम-प्रसंगों के चलते आत्महत्या का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन हमें किसी ना किसी के आत्महत्या की खबरें मिलती रहती हैं। हाल ही में जेमिनी म्यूजिक टेलिविजन की एक एंकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय इस लड़की का नाम निरोशा है, जो कि हैदराबाद में सिकंदराबाद के सिंधी कॉलोनी स्थित महिला छात्रावास में रहती थी। पुलिस ने निरोशा का फोन जब्त कर लिया और साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि निरोशा ने यह कदम देर रात उठाया था। उस समय वह कनाडा में रह रहे अपने ब्वॉयफ्रेंड रितिक के साथ विडियो कॉल कर रही थीं। उसी दौरान उन दोनों के बीच कुछ नोकझोंक हो गई और इसके बाद नोरिशा ने फांसी लगा ली। वारदात के दौरान भी विडियो कॉल चालू थी लेकिन इतनी दूर रहने के कारण रितिक भी कुछ नहीं कर पाया।

रितिक ने उसी समय जुबली हिल्स में रहने वाले नोरिशा के रिश्तेदारों को इस घटना के बारे में बताया। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक नोरिशा की मौत हो चुकी थी। रितिक से विडियो चैट करने से पहले निरोशा ने चित्तूर में अपने माता-पिता से भी फोन पर बात की थी। जेमिनी टीवी में एंकर की नौकरी से पहले नोरिशा ने 6TV और ABN में काम किया था। नोरिशा की मौत से उनके प्रशंसकों को काफी धक्का पहुंचा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश देने शुरू कर दिए हैं।

Latest India News