गया पुलिस ने की कौन सी 5 बड़ी गलतियां ?
गया की पुलिस ने इस मामले की जांच में शुरू से लेकर अब तक कितनी लापरवाही बरती है। पुलिस की गंभीर गलतियों की वजह से इतना संगीन जुर्म करने के बाद भी माफिया बाप के बिगड़ैल बेटे रॉकी के बच निकलने की आशंका जताई जा रही है।
- पहली गलती तो यही थी कि रॉकी को पहले दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बजाय पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
- दूसरी गलती ये हुई कि गिरफ्तारी के फौरन बाद पुलिस रॉकी को रिमांड पर लेकर वारदात वाली जगह पर नहीं गई।
- पुलिस को वारदात में शामिल गार्ड राजेश कुमार के सामने बैठाकर रॉकी से पूछताछ करनी चाहिए थी जो पुलिस ने नहीं की।
- वारदात के बाद रॉकी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने 52 घंटे लगा दिए यानी रॉकी एंड कंपनी को सबूत मिटाने का पूरा मौका मिला।
- रॉकी की पेशी के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को खुले हाथों से छूती नजर आई जिससे फिंगर प्रिंट्स मिटने का खतरा होता है।
...तो क्या बच जाएगा आदित्य का 'किलर' रॉकी ?
आरोप ये भी है कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद आदित्य के खून से सने कपड़ों को भी बतौर एविडेंस अपने पास नहीं रखा। पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर फेंके गए आदित्य के कपड़ों को आदित्य के परिवारवाले खुद उठाकर ले आए। इन्हीं लापरवाहियों की वजह से आदित्य के परिवार को जांच पर भरोसा नहीं रहा। आदित्य का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है और परिवार ये आरोप भी लगा रहा है कि बिंदी यादव के गुर्गे उन्हें जान की धमकी दे रहे हैं।
देखे वीडियो-
Latest India News