नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 65वां जन्मदिन है और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने कुछ अलग अंदाज में बधाई दी। ट्विटर ने PM मोदी के ट्विटर अकाउंट के पेज को रंगबिरंगे ऐनिमेटेड गुब्बारों से सजा दिया। जैसे ही पेज खुलता है वैसे ही ये ऐनिमेटेड गुब्बारे पूरे पेज पर धीरे-धारे फैलते नज़र आते हैं।
गणपति बप्पा के साथ मनाया जा रहा है PM का जन्मदिन
PM मोदी अपना जन्मदिन खुद नहीं मना रहे हैं लेकिन उनके जन्मदिन पर देश में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सूरत में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर खास तैयारी की गई हैं। यहां पर गणपति बप्पा के साथ मोदी के जन्मदिन को मनाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी की तस्वीर को गणेश जी की मुर्ती के साथ रखी गई है। भक्तों ने गणेश जी से PM मोदी की लंबी उम्र की कामना की है।
कुछ ने जन्मदिन पर भी साधा निशाना
आप नेता आशुतोष ने बर्थडे पर भी पीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ''लोग दिल्ली में मर रहे हैं और BJP PM का बर्थडे सेलिब्रेट करने में बिजी है।''
अगली स्लाइड में देखें: Twitter पर सभी ने दी PM मोदी को बधाई, देखें Tweets
Latest India News