1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लीबिया में अगवा 2 भारतीय मुक्त: सुषमा

लीबिया में अगवा 2 भारतीय मुक्त: सुषमा

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को बताया कि लीबिया में सालभर पहले अगवा किए गए दो भारतीय शिक्षकों को मुक्त करा लिया गया है। सुषमा ने ट्वीट कर कहा, "मुझे आपको यह

Freed- India TV Hindi
Freed

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को बताया कि लीबिया में सालभर पहले अगवा किए गए दो भारतीय शिक्षकों को मुक्त करा लिया गया है। सुषमा ने ट्वीट कर कहा, "मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लीबिया में 29 जुलाई 2015 को अगवा किए गए टी गोपालकृष्णा (आंध्र प्रदेश) और सी. बलराम किशन (तेलंगाना) को मुक्त करा लिया गया है।"

Sushma Tweet

गोपालकृष्णा और बलराम किशन सिर्ते विश्वविद्यालय में शिक्षक थे। उन्हें भारत लौटने के लिए त्रिपोली हवाईअड्डे जाते वक्त रास्ते से अगवा किया गया था। सिर्ते लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी का गृहनगर रहा है।

Latest India News