A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: किश्तवाड़ में हिज्बुल के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

जम्‍मू कश्‍मीर: किश्तवाड़ में हिज्बुल के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

<p>Terrorist Arrested </p>- India TV Hindi
Terrorist Arrested 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक हिज्बुल के दुर्दांत आतंकवादी जहांगीर सरूरी का भाई है। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंगलवार रात पुलिस ने किश्तवाड़ के पहाड़ी क्षेत्र में छापे मारे और दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान हिज्बुल आतंकी अमीन भट उर्फ जहांगीर सरूरी के भाई अब्दुल करीन और दच्चान पट्टी के दानिश नसीर के तौर पर की गई है। इस अभियान के तहत अब तक 12 आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Latest India News