नई दिल्ली: पुलिस ने NIA अफसर तंजील अहमद की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। तंजील अहमद मर्डर केस में पुलिस ने आज तीन आरोपियों मुनीर, रेयान और जैनुअल के नाम का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक मुनीर, जेनुअल और रेयान नाम के तीन लोग इस साज़िश में शामिल थे। जैनुअल और रेयान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Image Source : india tvreyan
यूपी पुलिस के खुलासे के मुताबिक रेयान और मुनीर ने बाइक से तंजील अहमद का पीछा किया। मुनीर ने तंजील की गाड़ी को ओवरटेक कर उन पर गोलियों की बरसात कर दी। रेयान ने झगड़े के एक केस में तंजील से मदद मांगी थी और मदद ना मिलने से वो तंजील से नाराज़ था।
प्रॉपर्टी के बंटवारे के मामले में भी रेयान तंजील से नाराज़ था जबकि मुनीर को शक था कि तंजील धामपुर में 91 लाख रुपये की लूट मामले में उसके ख़िलाफ़ मुखबिरी कर रहे थे। आरोपियों ने शादी वाली जगह से तंजील का पीछा किया। जिस हथियार से तंजील अहमद को गोली मारी गई थी, उसी हथियार का इस्तेमाल धामपुर में 91 लाख रुपये की लूट में भी हुआ था। इसकी पुष्टि लखनऊ लैब में 9MM के खाली कारतूस की जांच से हुई।
Latest India News