1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला से हो रही थी छेड़छाड़ तो दो बच्चे बन गए मर्द

महिला से हो रही थी छेड़छाड़ तो दो बच्चे बन गए मर्द

नई दिल्ली: हमारे समाज में आमतौर पर छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं सिर्फ इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि हम सब कुछ देखते रहते हैं, चुपचाप और कुछ नहीं कहते। शायद यही वजह है कि हमारे

महिला से हो रही थी...- India TV Hindi
महिला से हो रही थी छेड़छाड़ तो दो बच्चे बन गए मर्द

नई दिल्ली: हमारे समाज में आमतौर पर छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं सिर्फ इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि हम सब कुछ देखते रहते हैं, चुपचाप और कुछ नहीं कहते। शायद यही वजह है कि हमारे इस तरह के कदमों से मनचलों की हिम्मत और बढ़ जाती है। अगर हम खुद को मर्द कहते हैं तो हमें इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आगे आना चाहिए, मगर हम ऐसा नहीं करते। हम यह कभी नहीं सोचते कि आज हमारे सामने जिस लड़की से साथ गलत हो रहा है कल को उस लड़की की जगह हमारे और आपके घर की भी कोई लड़की हो सकती है। हम अपनी खबर में आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

क्या है वीडियो में-

Lofund Wala के बैनर तले यूट्यूब पर ‘यू डोंट नीड टू बी ए मैन टू बी ए मर्द’ नाम से एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसे देखकर आप अंदर तक हिल जाएंगे। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बस स्टैंड पर दो मनचले एक लड़की को छेड़ने की कोशिश करते हैं...इतने में वहां खड़े दो बच्चे इसे भांप लेते हैं...और फिर क्या होता है आप खुद ही देखिए।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

Latest India News