1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: ईद पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा

पश्चिम बंगाल: ईद पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा

पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले से ही ईद-उल-फितर के मौके पर छह जुलाई को घोषित छुट्टी के अलावा निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट के तहत सात जुलाई को सरकारी छुट्टी की आज घोषणा की।

eid- India TV Hindi
eid

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले से ही ईद-उल-फितर के मौके पर छह जुलाई को घोषित छुट्टी के अलावा निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट के तहत सात जुलाई को सरकारी छुट्टी की आज घोषणा की।

एक अधिसूचना का हवाला देते हुए सूचना एवं संस्कृति विषय विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार ने पहले छह जुलाई को ईद-उल-फितर के मौके पर छुट्टी की घोषणा की थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, लेकिन अब यह सामने आया है कि ईद-उल-फितर शायद सात जुलाई को हो। इस त्यौहार की तारीख से जुड़ी अनिश्चितता को लेकर राज्यपाल निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट के तहत सात जुलाई को सरकारी छुट्टी की घोषणा करने को राजी हैं।

Latest India News