1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. INS Vikramaditya में हादसा, गैस रिसने से दो की मौत

INS Vikramaditya में हादसा, गैस रिसने से दो की मौत

भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से एक विषैली गैस रिसने से वहां मौजूद दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

INS Vikramaditya- India TV Hindi
INS Vikramaditya

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से एक विषैली गैस रिसने से वहां मौजूद दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में एक नौसैन्यकर्मी भी शामिल है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पोत पहली जून से ही कारवाड़ में मरम्मत के लिए खड़ा था। भारतीय नौसेना में शामिल होने के बाद यह पहला मौका है जब इस विमानवाहक पोत में कोई घटना हुई है। नौसेना ने इस मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

दो की मौत चार अस्पताल में भर्ती:

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन चार लोगों में दो सिविलियन वर्कर और दो नौसैनिक हैं। दोनों नौसैनिकों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। मरने वालों के नाम राकेश कुमार और श्रीमोहन दास कोलांभकर है। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना के इस अत्याधुनिक पोत को साल 2013 में ही सेना के बेड़े में शामिल किया गया था। इस विमानवाहक पोत में मिग-29 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सवार हैं। 

Latest India News