A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे के पास ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत

पुणे के पास ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत

पुणे के पास खाडकी में आर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Breaking news- India TV Hindi
Breaking news

पुणे: पुणे के पास खाडकी में आर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि रिजेक्ट किए हुए आर्म्स और एम्यूनिशन की शिफ्टिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। रक्षा सूत्रों के मुताबिक सुबह 9.30 बजे उस वक्त धमाका हुआ जब रिजेक्ट किए हुए एम्यनिशन को शिफ्ट किया जा रहा था। हादसे में 2 लोगों की मौत जलने की वजह हुई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी तक मृतकों के नाम और रैंक के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। 

Latest India News