1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, चाचा-भतीजे की मौत: उप्र

डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, चाचा-भतीजे की मौत: उप्र

हरदोई: सीतापुर हरदोई मार्ग पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के

डीसीएम ने बाइक सवारों...- India TV Hindi
डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, चाचा-भतीजे की मौत: उप्र

हरदोई: सीतापुर हरदोई मार्ग पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद भाग रहे वाहन को प्रतापनगर पुलिस ने पकड़ लिया है। (21:50)

थाना क्षेत्र टड़ियान्वा के काकूमऊ निवासी शिवाकान्त (25) की ससुराल कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के सलेमपुर में सुमेर के यहां है। सलेमपुर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा था जिसके लिए वहां से बुलावा आया था। बुलावे पर वह भागवत कथा सुनने के लिए अपने भतीजे सोनू (18) को साथ लेकर बाइक से सलेमपुर गया था।

भागवत कथा सुनकर वह वापस अपने घर के लिए बीती देर रात निकले। हरदोई सीतापुर मार्ग पर थाना क्षेत्र टड़ियान्वा के शिवलाल पुरवा के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

इस हादसे में शिवाकान्त की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक को ग्रामीणों की मदद से प्रतापनगर पुलिस चौकी पुलिस ने पकड़ लिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

Latest India News