1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों ने पुलवामा में मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मार गिराए, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों ने पुलवामा में मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मार गिराए, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार (27 सितंबर) को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी जिससे इसमें दो अज्ञात आतंवकादी मारे गए हैं।

Two militants killed in encounter in Jammu and Kashmir's Pulwama district- India TV Hindi
Image Source : PTI Two militants killed in encounter in Jammu and Kashmir's Pulwama district

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार (27 सितंबर) को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी जिससे इसमें दो अज्ञात आतंवकादी मारे गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित इस जिले के अवंतीपुरा इलाके के सम्बूरा में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया एवं वहां तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहा था, कि इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान तथा उसके संगठन का पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि अंतिम समाचार मिलने तक अभियान जारी है । 

Latest India News