1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown के दौरान शराब नहीं मिलने पर केरल में दो लोगों ने की आत्महत्या

Lockdown के दौरान शराब नहीं मिलने पर केरल में दो लोगों ने की आत्महत्या

शिकायत में कहा गया है कि वह देर रात घर से निकला और नदी में कूद गया। उसका शव त्रिसूर जिले के इरिनजलाकुडा से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर नोफाल को आलप्पुझा जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Suicide- India TV Hindi
Image Source : FILE Representational Image

त्रिसूर/आलप्पुझा. कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने से परेशान होकर केरल में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि त्रिसूर जिले के कोडंगलूर के सुनीश (32) ने कथित तौर पर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से शराब नहीं मिलने से परेशान होकर नोफल (34) ने आफ्टर शेव लोशन पी लिया। जांच अधिकारी ने कहा, "सुनीश भी शराब न मिलने से परेशान हो गया था।”

शिकायत में कहा गया है कि वह देर रात घर से निकला और नदी में कूद गया। उसका शव त्रिसूर जिले के इरिनजलाकुडा से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर नोफाल को आलप्पुझा जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वल्लिकुन्नम पुलिस ने कहा, "परिवार के बयान के अनुसार एक साल पहले विदेश से लौटने के बाद वह नियमित रूप से शराब पीता था। उसने शराब नहीं मिलने पर आफ्टर शेव लोशन पी लिया।"

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 38 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर सनोज ने शराब नहीं मिलने से परेशान होकर शुक्रवार को अपने घर के पास पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। राज्य सरकार ने कहा था कि जिन लोगों को शराब का सेवन न करने के कारण परेशानी होती है वे जिलों के नशामुक्ति केंद्रों में इलाज करा सकते हैं। राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान केरल में राज्य द्वारा संचालित बेवरेजेस कॉरपोरेशन की आउटलेट सहित शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। 

Latest India News