नई दिल्ली: गौरक्षा के नाम पर महिलाओं की पिटाई मामले में राज्यसभा में हंगामा। एमपी के मंदसौर में हिंदू संगठन की महिलाओं ने बीफ ले जा रही महिलाओं की की थी पिटाई। मध्यप्रदेश के मंदसौर में बीफ लेकर जा रही दो मुस्लिम महिलाओं की पिटाई पर संसद में जबर्दस्त हंगामा। 30 किलो बीफ ले जा रही महिलाओं की हिंदू संगठन ने की थी पिटाई। आरोपी महिलाएं जेल भेजी गईं।
ये भी पढ़े-
मप्र के ग्रहमंत्री बोले ये
मप्र के ग्रहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह महिलाएं गाय का नहीं बल्कि भैंस का मांस ले कर जा रही थी। लेकिन राज्य में इसे भी ले जाने की मनाही हैं। जिसके बाद ही मायावती ने यह मामला राज्यसभा में उठाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की।
रेलवे स्टेशन में की थी पिटाई
मंगलवार को शाम के समय मंदसौर रेलवे स्टेशन पर हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने दो महिलाएं को गोमांस ले जाने के कारण बुरी तरह पीटा। जिसके बाद दोनों मिगहालओं को पुलिस थाने भी पकड़ कर ले गई। इसके बाद बी पुलिस के सामने इन महिलाओं की जमकर पिटाई हुई।
वीडियो सामने आने पर संसद में हुआ हंगामा
इस मामले का वीडियो सामने आया। जिसके बाद ही राजनितिक माहौल भी गरमा गया। जिसके कारण बडे से लेकर छोटे नेताओं ने भी इसमें बयानबाजी की। जिसके बाद ये मामला राज्यसभा में उठा। जिसमें कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलो ने मायावती का समर्थन किया।
देखे वीडियो-
Latest India News