1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामलला के दर्शन करने 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

रामलला के दर्शन करने 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन करने के लिए 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे। वो अयोध्या में सरयू आरती में हिस्सा भी लेंगे।

Ayodhya- India TV Hindi
Image Source : TWITTER रामलला के दर्शन करने 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन करने के लिए 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे। इस बात की जानकारी शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि उद्धव अयोध्या में सरयू नदी की आरती भी करेंगे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम इसमे राजनीति नहीं लाना चाहते है, ये हमारा आस्था का विषय है। देश और महाराष्ट्र से शिवसैनिक वहां जाएंगे।

Image Source : India TVरामलला के दर्शन करने 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे 

Latest India News