नई दिल्ली: एलियन्स की मौजूदगी के तमाम दावों के बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। इस दावे के मुताबिक धरती पर पहुंचने वाली सूर्य की रौशनी को दुनिया के रहस्यमयी लोग यानी एलियन नियंत्रित कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दावे की पुष्टि के लिए एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें सूर्य के नजदीक एक चीज साफ तौर पर देखी जा सकती है। गौरतलब है कि एलियन्स के पृथ्वी के अन्य ग्रहों पर होने की तमाम खबरें अब तक हम सुन चुके हैं।
ताजा दावे के मुताबिक सूर्य का पूरा नियंत्रण एलियन्स के हाथों में है। एलियन्स ही तय करते हैं कि धरती तक सूर्य की कितनी ऊर्जा छोड़नी है। ऐसे में संभावना यह भी तेज होती है कि एलियन्स अपने फायदे के लिए सूर्य का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दावे को पुष्ट करने के लिए जारी किए गए वीडियो में एक यूएफओ जिसे उड़न तस्तरी भी कहा जाता है सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि करीब 6 से 7 साल पहले रूस ने यह दावा किया था कि एलियन्स हर दिन सूर्य के इर्द गिर्द चक्कर लगाते रहते हैं। सूर्य की किरणों के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है ऐसे में यह खबर काफी चौंकाने वाली है।
Latest India News