1947 में ही मैक्सिसकों के रोसवेल में UFO का मामला काफी चर्चा में रहा। इस दौरान इस मामले में इसके दुघर्टनाग्रस्त होने की बात सामने आई, लेकिन कई सालों तक पता लगाने के बाद भी पुख्ता सबूत नहीं मिले कि यह UFO ही थी। बाद में यह बात कहकर मामला शांत हुआ कि यह एक विदेशी अंतरिक्ष यान था। हालांकि इसके बाद इस पर कई वर्षों तक शोध किए गए और कई किताबें लिखी गई। यहां तक कई फिल्मों और टीवी शोज में इसे प्रमुखता दी गई।
कोलकाता में भी अक्टूबर 2007 में UFO देखे जाने का मामला सामने आ चुका है। इस दौरान करीब सुबह करीब 3:30 बजे से लेकर सुबह 6:30 बजे तक एक प्राइवेट कंपनी के सीनियर एग्क्यूटिव ने देखने का दावा किया था। इतना ही नहीं उन्होंने इसका वीडियो बनाने का दावा किया था और उसे एमपी बिरला और प्लानेटेरियम डी पी डौरी को दिखाया भी था।
Latest India News