1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एडमिशन की सूचना, फीस चार्ट ऑनलाइन हो: UGC

एडमिशन की सूचना, फीस चार्ट ऑनलाइन हो: UGC

नई दिल्ली: व्यापक पारदर्शिता लाने और छात्रों को निर्णयों के बारे में सूचित करने के मकसद से UGC ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि वे दाखिले की प्रक्रिया, शुल्क की जानकारी और संस्थानों

एडमिशन की सूचना, फीस...- India TV Hindi
एडमिशन की सूचना, फीस चार्ट ऑनलाइन हो: UGC

नई दिल्ली: व्यापक पारदर्शिता लाने और छात्रों को निर्णयों के बारे में सूचित करने के मकसद से UGC ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि वे दाखिले की प्रक्रिया, शुल्क की जानकारी और संस्थानों की वरीयता की सूचना वेबसाइट पर अपलोड कराएं।

UGC ने कुलपतियों से यह भी कहा है कि वे शिक्षकों के परिचय, शोध के नतीजों और प्लेसमेंट के बारे में सूचना वेबसाइट पर दें। विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने कहा कि अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क तथा संस्थान के विकास संबंधी शुल्क की जानकारी भी वेबसाइट पर होनी चाहिए।

UGC ने कुलपतियों के पास भेजे संवाद में कहा, यूजीसी की आकांक्षा है कि दाखिले का प्रयास कर रहे छात्रों को संबंधित सूचनाएं वेबसाइट से मिलनी चाहिए।

Latest India News