1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उल्फा ने किया BJP नेता के बेटा को अगवा, ISIS स्टाइल में जारी किया वीडियो

उल्फा ने किया BJP नेता के बेटा को अगवा, ISIS स्टाइल में जारी किया वीडियो

असम के तिनसुकिया जिले के भाजपा के एक नेता के बेटा का अपहरण कर लिया गया और परेश बरूआ की अगुवाई वाले उल्फा-इंडिपेंडेंट ने ISIS सरीखा वीडियो जारी किया है जिसमें पीड़ित को हथियारों से लैस और नकाबपोश उग्रवादियों से घिरा हुआ दिखाया गया है।

ULFA- India TV Hindi
ULFA

गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया जिले के भाजपा के एक नेता के बेटा का अपहरण कर लिया गया और परेश बरूआ की अगुवाई वाले उल्फा-इंडिपेंडेंट ने ISIS सरीखा वीडियो जारी किया है जिसमें पीड़ित को हथियारों से लैस और नकाबपोश उग्रवादियों से घिरा हुआ दिखाया गया है और वह मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल से अपनी जल्दी रिहाई की अपील कर रहा है।

वीडियो स्थानीय टीवी चैनल्स ने प्रसारित किया। इसमें भाजपा नेता और तिनसुकिया जिला परिषद् के उपाध्यक्ष लखेश्वर मोरन के बेटे कुलदीप को दिखाया गया है। वह सोनेवाल, अपने चाचा और सादिया से भाजपा विधायक बोलिन चेतिया और अपने माता-पिता से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहा है। उसका समूह ने 1 अगस्त को अपहरण कर लिया था।

जंगल इलाके में उसे पांच नकाबपोश व्यक्तियों ने घेरा हुआ है और उन्होंने अपनी राइफलें घुटनों पर बैठे पीडि़त पर तानी हुई हैं जबकि कुलदीप वीडियो कैमरे की ओर देखता हुआ दिखाई दे रहा है और अपनी दुदर्शा बता है। वह अपनी बदतर होती सेहत, अपनी जिंदगी को खतरे के बारे में बता रहा है, कि वह सुरक्षा बलों और अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ में आ सकता है। वह यह भी बता रहा है कि उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है।

इस बीच, सोनेवाल ने अपहरणकर्ताओं से मानवीय आधार पर उसे छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं अपहरणकर्ताओं से अपील करता हूं कि मानवीय भाव दिखाते हुए लड़के को छोड़ दे। हमारी सरकार का मानना है कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा और हम शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest India News