1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत को मिला उल्फा का बड़ा उग्रवादी अनूप चेतिया

भारत को मिला उल्फा का बड़ा उग्रवादी अनूप चेतिया

नई दिल्ली: भारत को कूटनीतिक मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बांग्लादेश ने उल्फा के बड़े उग्रवादी अनूप चेतिया को भारत को सौंप दिया है। ये मोदी सरकार की एक और बड़ी कामयाबी

भारत को मिला उल्फा का...- India TV Hindi
भारत को मिला उल्फा का बड़ा उग्रवादी अनूप चेतिया

नई दिल्ली: भारत को कूटनीतिक मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बांग्लादेश ने उल्फा के बड़े उग्रवादी अनूप चेतिया को भारत को सौंप दिया है। ये मोदी सरकार की एक और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इसे जल्द ही दिल्ली लाया जाएगा।

अनूप यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ आसाम का जनरल सेक्रेटरी है। अनूप उल्फा के फाउंडर लीडर में से एक है और वह भारत से भागकर बांग्लादेश चला गया था लेकिन वहां की पुलिस ने पकड़कर भारत को सौंप दिया है। वह भारत में हत्या और नरसंहार के कई मामलों में आरोपी है।

18 साल से ढाका की जेल में बंद अनूप उल्‍फा का मास्‍टरमाइंड है तथा रेल पटरियां उड़ाने और लैंड माइन बिछाने में उसे महारथ हासिल है। ऐसी खबर है विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की पिछली बांग्‍लादेश यात्रा में शेख हसीना सरकार से इसके प्रत्‍यर्पण की बात हुई थी ।

Latest India News