1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU विवाद: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए उमर और अनिर्बान

JNU विवाद: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए उमर और अनिर्बान

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

khalid- India TV Hindi
khalid

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इन दोनों को तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा। बता दें कि जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी तिहाड़ में ही बंद है।

गौरतलब है कि उमर और अनिर्बान पर 9 फरवरी को जेएनयू में हुए उस विवादित कार्यक्रम को आयोजित करने का आरोप है, जिसमें कथित तौर पर भारत विरोधी नारेबाजी की गई थी। पुलिस ने दावा किया कि उमर, अनिर्बान और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को एक साथ बिठाकर उनसे पूछताछ करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ बाहरी तत्वों सहित 22 लोगों की पहचान हो सकी है।

इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि कन्हैया के साथ-साथ उमर और अनिर्बान की रिमांड कार्यवाही के दौरान 'गोपनीयता' बरती जाए। न्यायालय ने पुलिस को यह हिदायत भी दी थी कि किसी भी आरोपी छात्र को एक खरोंच तक नहीं आनी चाहिए और कोई हंगामा नहीं होना चाहिए।

Latest India News