1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उमर खालिद और अनिर्बान ने किया सरेंडर, वसंत कुंज थाने ले गई पुलिस

उमर खालिद और अनिर्बान ने किया सरेंडर, वसंत कुंज थाने ले गई पुलिस

दिल्ली: जेएनयू मामले में उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने सरेंडर कर दिया है। दोनों गाड़ी में बैठकर जेएनयू से बाहर निकले थे। आपको बता दें कि इन दोनों पर देशद्रोह का गंभीर आरोप है।

umar khalid- India TV Hindi
umar khalid

दिल्ली: जेएनयू मामले में उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने सरेंडर कर दिया है। दोनों गाड़ी में बैठकर जेएनयू से बाहर निकले थे। आपको बता दें कि इन दोनों पर देशद्रोह का गंभीर आरोप है। पुलिस दोनों आरोपियों को वसंत कुंज थाने ले गई है।

इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने 2 जेएनयू छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को कल तक के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार किया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू के दो छात्रों से अपनी पसंद के स्थान पर समर्पण करने को कहा था, जिसका पुलिस ने विरोध किया था।

Latest India News