1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

हरिद्वार जिले के रूडकी क्षेत्र से चार संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी होने के दो दिन बाद आज शहर के भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन के बाहर एक लावारिस बैग मिलने से हड़कम्प मच गया।

bag- India TV Hindi
bag

देहरादून: हरिद्वार जिले के रूडकी क्षेत्र से चार संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी होने के दो दिन बाद आज शहर के भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन के बाहर एक लावारिस बैग मिलने से हड़कम्प मच गया।

हरिद्वार अर्धकुंभ मेला के पुलिस महानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया ने यहां बताया कि हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर मिले लावारिस बैग की तलाशी में गंगाजल और कु कपडे़ ही मिले लेकिन मौके पर ले जाये गये डाग स्क्वाड द्वारा उसमें कु संदेहास्पद वस्तु होने का संकेत दिये जाने के बाद पुलिस की एक टीम को बुलाकर बैग को नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि लावारिस बैग रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर तीन के बाहर सड़क के किनारे पडा था और वहां गश्त लगा रही पुलिस की टीम ने इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही इंटेलिजेंस ब्यूरो आइबी और दिल्ली पुलिस की एक टीम ने हरिद्वार के रूडकी क्षेत्र से चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया था । इस समय हरिद्वार में अर्धकुंभ चल रहा है और बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

Latest India News