नोएडा (गौतमबुद्ध नगर): उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (20:54)
पुलिस के अनुसार, जीआईपी मॉल के पास पराठे की ठेली लगाने वाला परमेश्वर ने थाने में सूचना दी कि जीआईपी मॉल के गेट नंबर दो के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
Latest India News