1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उज्जैन में टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, देखें वीडियो

उज्जैन में टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, देखें वीडियो

इंदौर-उज्जैन मार्ग पर निनोरा गांव के पास स्थित महाकाल टोल प्लाजा पर गुरुवार की रात 40-50 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया।

Ujjain Toll Plaza attack- India TV Hindi
Ujjain Toll Plaza attack

उज्जैन : इंदौर-उज्जैन मार्ग पर निनोरा गांव के पास स्थित महाकाल टोल प्लाजा पर गुरुवार की रात 40-50 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने वहां तैनात कर्मचारियों को मारपीट कर वहां से भगा दिया और टोल पर भारी तोड़फोड़ की। 

नानाखेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक गुप्ता ने बताया कि लगभग 50 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने महाकाल टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। बदमाशों ने टोल पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट कर वहां से भगा दिया और काफी तोड़फोड़ की। इससे टोल पर करीब आठ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। 

उन्होंने टोल प्लाजा के मैनेजर प्रशांत राठी ने पुलिस में शिकायत दी है कि इस टोल प्लाजा पर दो माह के अंदर दो बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर टोल पर लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 

वीडियो में देखिए नकाबपोश बदमाशों ने कैसे किया हमला

 

Latest India News