1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपने फोन से तुरंत हटा दीजिए फेसबुक ऐप, नहीं तो.......

अपने फोन से तुरंत हटा दीजिए फेसबुक ऐप, नहीं तो.......

नई दिल्ली: आपके पास आईफोन है और आप फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाने के कारण परेशान रहते हैं? क्या आप जानते हैं की इस समस्या के पीछे फेसबुक ऐप का हाथ है? एक

अपने फोन से तुरंत हटा...- India TV Hindi
अपने फोन से तुरंत हटा दीजिए फेसबुक ऐप, नहीं तो.......

नई दिल्ली: आपके पास आईफोन है और आप फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाने के कारण परेशान रहते हैं? क्या आप जानते हैं की इस समस्या के पीछे फेसबुक ऐप का हाथ है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक का मोबाइल ऐप आपके आईफोन की सबसे ज्यादा बैटरी खाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म लगातार आपकी लोकेशन आपके आईफोन के जीपीएस का इस्तेमाल कर ट्रैक कर रहा है।

मदरबोर्ड डॉट कॉम पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्यॉरिटी रीसर्चर जोनाथन जियार्स्की ने फेसबुक के ऐप कोड का ऐनालिसिस किया और पाया कि फेसबुक ऐप डिवाइसों की लोकेशन की जानकारी बैकग्राउंड में फेसबुक को भेज रहा है।

जियार्स्की ने ई-मेल के जरिये बताया, 'अगर आप घूमते-फिरते रहते हैं, तो आपकी बैटरी ज्यादा खर्च होगी। जीपीएस और नेटवर्किंग का कॉम्बिनेशन बैकग्राउंड में चलता रहता है, जो कि बैटरी के खर्च होने का मुख्य कारण है।'

हालांकि, यहां सिर्फ iOS ऐप की ही बात की गई है, लेकिन इससे पहले हुई एक स्टडी में ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए भी यह बात सामने आ चुकी है।

यह आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि फेसबुक के इन-ऐप लोकेशन सेटिंग्स साफ तौर पर बताते हैं कि अगर आपकी लोकेशन हिस्ट्री और ऐक्सेस 'ऑलवेज' पर सेट है, तो फेसबुक उस समय भी आपकी सटीक लोकेशन की हिस्ट्री बना लेगा, जब आप ऐप का इस्तेमाल ही नहीं कर रहे। फेसुबक के एक प्रवक्ता ने कहा, 'अगर आपके ऐप की लोकेशन सेटिंग ऑफ है तो हम आपकी बैकग्राउंड लोकेशन को ट्रैक नहीं करते।'

फिर भी, आपके हर कदम पर फेसबुक की नजर होने का एहसास प्रिवेसी चाहने वाले लोगों को थोड़ा असहज कर सकता है। लेकिन, शुक्र है कि इसका उपाय बहुत आसान है। अपने फेसबुक मोबाइल ऐप की लोकेशन सेटिंग्स को ऑफ कर दें।

प्रवक्ता ने कहा, 'हम iOS की बैकग्राउंड लोकेशन तब तक इकट्ठा नहीं करते जब तक ऐप पर लोकेशन ऐक्सेस ऑलवेज पर सेट न हो और आपने लोकेशन हिस्ट्री को इनेबल न किया हुआ हो।'

हालांकि, यहां सिर्फ iOS ऐप की ही बात की गई है, लेकिन इससे पहले हुई एक स्टडी में ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए भी यह बात सामने आ चुकी है।

Latest India News