A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोले- बहुत अच्छे संस्थान हैं JNU और जामिया

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोले- बहुत अच्छे संस्थान हैं JNU और जामिया

मीडिया से बातचीत करते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "चाहे जामिया हो, जेएनयू हो या और कोई संस्थान, ये सभी बहुत अच्छे हैं।

Ramesh - India TV Hindi
Image Source : TWITTER केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

नई दिल्ली। हाल ही कुछ दिनों में हुए विवादों में राजधानी दिल्ली स्थित जामिया और जेएनयू विश्वविद्यालय केंद्र में रहे हैं। इन दोनों संस्थानों पर पूरे देश से कई तरह की प्रतिक्रयाएं भी आईं हैं। इस बीच केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इन दोनों संस्थानों को बहुत अच्छा करार दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "चाहे जामिया हो, जेएनयू हो या और कोई संस्थान, ये सभी बहुत अच्छे हैं। मैं शुरू से ही इस बात का पक्षधर रहा हूं. जो भी इन संस्थानों की गरिमा को गिराने का काम करेगा, उसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

Latest India News