1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 57 साल की महिला ने 22 साल के लड़के से की लव मैरिज

57 साल की महिला ने 22 साल के लड़के से की लव मैरिज

57 वर्षीय एक महिला अपने से तीन गुना छोटे उम्र के युवक को दिल दे बैठी। बात सिर्फ इतनी नहीं थी। दोनों ने समाज से बेपरवाह होकर मंदिर में शादी रचाकर अदालत में पेश हो सेफ हाउस में प्रोटेक्शन भी ले ली।

love marriage- India TV Hindi
love marriage

जींद: 57 वर्षीय एक महिला अपने से तीन गुना छोटे उम्र के युवक को दिल दे बैठी। बात सिर्फ इतनी नहीं थी। दोनों ने समाज से बेपरवाह होकर मंदिर में शादी रचाकर अदालत में पेश हो सेफ हाउस में प्रोटेक्शन भी ले ली। दादी बन चुकी इस महिला को अपने पोते-पोतियों, दोहते-दोहतियों की याद आ गई। आखिरकार दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया और सोमवार को सेफ हाऊस को अलविदा कहकर अपने-अपने घर चले गए। बेमेल प्रेमी जोड़े की प्रेम गाथा तथा अलगाव चर्चा का विषय बना रहा।

जुलाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 57 वर्षीय विधवा महिला गांव के ही 22 वर्षीय युवक को दिल दे बैठी। दोनों के बीच प्रेम संबंध पिछले तीन साल से चले आ रहा था। युवक महिला का देवर लगता है। महिला से घर पर अक्सर मिलने वाले युवक से पनपे संबंधों के बारे में किसी को संदेह भी नहीं था।

गत 20 अगस्त को दोनों घर से गायब हो गए और मंदिर में जाकर प्रेम विवाह रचा लिया। 22 अगस्त को दोनों ने सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश होकर परिजनों से खतरा बताते हुए सेफ हाउस में प्रोटेक्शन भी ले ली। महिला थाने की निरीक्षक रोशनी देवी ने बताया कि सप्ताह पहले दोनों प्रोटेक्शन लेकर सेफ हाऊस पहुंचे थे। सोमवार को दोनों ने शपथ पत्र देकर सेफ हाउस को छोड़ दिया और अपने घर वापस लौट गए। महिला से उसके प्रेमी की उम्र लगभग तीन गुना कम थी।

Latest India News