नई दिल्ली: रांझणा,तनु वेड़स मनु रिटर्न्स, और प्रेम रतन धन पायों में बेहतरीन रोल के बाद आज बॉलीवुड में स्वरा भास्कर एक जाना पहचाना चेहरा बन गई हैं,बेहद कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।उनकी सफलता का आलम यह है कि यूपी बिहार की लड़कियां रांझणा में उनके रोल से बेहद प्रभावित है। एक तरफ वह बॉलीवुड की मुख्यधारा में बेहतरीन रोल चुन रही हैं तो दूसरी तरफ एक्स : पास्ट इज प्रजेंट, निल बटे सन्नाटा और उनके आनेवाली फिल्म अनारकली आरावली जैसे लीक से हटकर फिल्में भी कर रही हैं।
गाली या बीड़ी पीना गलत नहीं,किसी को पीटना,चोरी करना गंभीर बात
यूपी और बिहार में कॉलेज गर्ल्स के बीच उनकी बिंदास छवि बेहद चर्चा का विषय रही है,हाल ही में मीडिया से बात करते हुए स्वरा इस पर कहती है देखिए हमारे देश में इमोशनल और फिजिकल हिंसा अधिक होती है,ऐसे में अगर महिलाएं अपने लिए खड़ी होना सीख लेती हैं तो यह एक अच्छी बात है। स्वरा का मानना है कि आप बीड़ी या गाली देते हो यह उतनी बड़ी बात नहीं लेकिन अगर आप किसी के साथ हिंसक व्यवहार करते हो तो यह एक गंभीर और ज्यादा गलत बात है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और
Latest India News