नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने संन्यास और घर बसाने को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं उनलोगों की स्थिति को देख रहा हूं जिन्होंने घर बसाया है, कम से कम मैं उस टेंशन से फ्री हूं। योगी आदित्यनाथ ''आप की अदालत'' कार्यक्रम में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस कार्यक्रम का प्रसारण इंडिया टीवी पर शनिवार रात 10 बजे होगा। इसे रविवार सुबह 10 बजे और रात 10 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। रजत शर्मा ने जब सीएम योगी से सवाल पूछा तो उनका क्या जवाब था। Watch Video
Latest India News